शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: चौसाना। खेड़ी खुशनाम में शुक्रवार को किसान नेता यशपाल सिंह के आवास पर नशे के बढ़ते चलन के विरोध में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व में हुई पंचायत के बाद चौकी प्रभारी की कार्यशैली और कथित अभद्र व्यवहार को लेकर भी विरोध जताया गया। ग्रामीणों और किसान-मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो एक नवंबर को चौसाना पुलिस चौकी का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि नशे की बढ़ती लत के कारण अनेक परिवार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का वि...