शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: करौदा हाथी बस स्टैंड पर गांव के मुख्य गेट पर स्थित नव निर्मित मंदिर में रविवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक यज्ञ, मूर्ति स्थापना एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान शिव परिवार की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रविवार क़ो बाबरी क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर बस स्टैंड करौदा हाथी पर एक मंदिर का कुछ दिनों पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रविवार क़ो उक्त नव निर्मित मंदिर में आयोजित

धार्मिक अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुआ। इसके उपरांत विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश एवं भगवान कार्तिकेय ...