शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को शहर के देवी मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आरती के आयोजन हुए। शहर के अट्ठे वाला देवी मंदिर के पुजारी शिवम शर्मा ने बताया कि मां कूष्मांडा को सृष्टि की उत्पत्ति और ब्रह्मांड की रचयिता के रूप में पूजा जाता है। नवरात्र के चौथे दिन माता की आराधना का विशेष महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता को फल, मिठाई और पुष्प अर्पित किए। महिलाओं ने एकत्र होकर माता की आरती की और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना मान्यता है कि मां कूष्मांडा...