Shamli News: नवनियुक्त सीएमओ ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: शुक्रवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेते हुए शासनादेश के अनुसार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए। सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर ओपीडी कक्ष, बर्न यूनिट, फार्मेसी, पंजीकरण कक्ष, बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, इमरजेंसी, सिटी स्कैन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कक्ष समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.