Shamli News: नवनियुक्त कार्यवाहक सीएमओ का डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया स्वागत
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: शामली। नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. कृष्ण गोपाल का डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने डॉ. कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक सुधार की उम्मीद जताई। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: झोलाछाप चिकित्सकों पर चलेगा अभियान, आयुष सेवाएं बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.