शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद भजन, विचार गोष्ठी, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और श्रमदान किया गया। ध्वजारोहण समारोह में पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उपस्थित सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और दृढ़ संकल्प को भी याद किया।ईओ यह भी पढ़ें- Shamli News: गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलना ही...