शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: थाना बाबरी पुलिस एवं सर्विलांस टीम शामली ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगदी व मोबाइल लूट की घटना का सफल खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन तथा Rs.2,000 की नगदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार जुनैब पुत्र इस्लाम निवासी कैड़ी ने शनिवार को थाना बाबरी में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाइल व नगदी लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान सर्विलांस टीम शामली और बाबरी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार क़ो घटना में वांछित समीर पुत्र इरफान निवासी बुटराड़ा तथा सवान उर्फ मोटा पुत्र हसरत निवासी भैसनी इस्लामपुर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया विवो मोबाइल फोन, व 2,000...