शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी की वाल्मीकि बस्ती में सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ हवन में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हसनपुर लुहारी मे वाल्मीकी जंयती पर कार्यक्रम में बस्ती के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को याद किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने वाल्मीकि मंदिर के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार से सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Shamli News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन-पूजन कर किया...