शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: कांधला। कस्बे में रविवार को भगवान श्रीराम की बारात की शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रविवार देर शाम मोहल्ला रायजादगान स्थित श्रीरामलीला मंडप भवन से राम बारात की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व रामलीला कमेटी के प्रबंधक लोकेश गोयल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात कैराना रोड स्थित रामलीला मंडप पंचवटी मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रीरा...