शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: जलालाबाद। महर्षि वाल्मिकी नवयुवक संघ के तत्वावधान में वाल्मिकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक ने फीता काटकर किया। मंगल को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा गत वर्षो की भॉति इस वर्ष भी नगर में बाल्मीकि जयंती पर बैंड बाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि जयंती के मौके पर वाल्मीकि मंदिर में सुबह से पंडित बलराम शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ कराया गया। इसके उपंरात मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन जहीर मलिक व उपेन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर बाल्मीकि भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: खुर्जा में धूमधाम से निकाली महर्षि वाल्मी...