शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के तीनों जैन मंदिरांे में भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की गयी जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन धर्म के सबसे बडे पर्व दशलक्षण पर्व पर शहर के तीनों जैन मंदिरों पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व महावीर स्वामी दिगम्बन जैन मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 16 सितम्बर से प्रारंभ हुए दशलक्षण पर्व का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Dehradun News: अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना समाज के लोग...