शामली, जुलाई 13 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बे के मोहम्मदगंज स्थित धार्मिक स्थल में पूजा अर्चना के दौरान एक अज्ञात युवक द्वारा गंदगी से भरी थैली फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त हो गया। आसपास के लोग और मंदिर से जुड़े श्रद्धालु मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक महिपाल पवार एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस को तहरीर देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द...