शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: धान की कटाई शुरू होने से पहले ही विपणन विभाग ने किसानों से धान खरीदने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग की ओर से जिले में दो धान क्रय केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों केंद्र एक अक्टूबर से संचालित होंगे। बता दे कि अभी जिले में धान की फसल को पूरी तरह पकने और कटाई शुरू होने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है। लेकिन विभाग द्वारा शासनादेश पर कैराना और शामली की नवीन मंडी में धान क्रय केंद्र बनाए गए है।

धान खरीद प्रक्रिया इन केंद्रों पर किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की खरीद की जाएगी। धान बेचने के लिए किसानों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिले में अब तक 100 से अधिक किसान धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि, अभी तक शासन की ओर से जिले में किसानों से...