शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: चौसाना। बिडौली मार्ग के कमालपुर स्थित स्कॉलर प्राइड स्कूल में मंगलवार को बच्चों के 40-50 अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का आरेोप है कि बीते दिवस सोमवार को स्कूल वाहन चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाकर बच्चो को घर छोडने गया और स्कूली गाडी को खेत मे धंसा दिया। आरोप है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। करने का आरोप लगाया। अभिभावको ने बताया कि वाहन धान के खेत में धंसने के बाद बच्चों को दूसरी गाड़ी से घर भेजने के बजाय पैदल ही भेज दिया गया। करीब दो किलोमीटर तक बच्चे जंगल के कच्चे रास्ते से पैदल अपने घर पहुंचे। घटना को लेकर अभिभावकों में रोष है। बीतें सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद करीब एक बजे चालक खोडसमा के खेतों में घर बनाकर रह रहे सिख समाज के बच्चों को वाहन से उनके घर छोड़ने जा रहा था। आरो...