शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में खेत में धान की फसल की सफाई कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी किसान मेहरबान खां शनिवार को अपने खेत में धान की फसल से कूड़ा-कचरा साफ कर रहे थे। इसी दौरान घास-फूस में छिपे एक सांप ने अचानक उनके पैर में काट लिया। घटना के बाद किसान की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में मेहरबान खां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत ग...