शामली, अक्टूबर 28 -- Shamli News: बाबरी। धर्म परिवर्तन कराने, नाम बदलवाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में बाबरी पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को भन्दौड़ा गांव निवासी उमरदीन और गुलजार अली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गत पांच सितंबर 2026 को ग्राम भन्दौड़ा निवासी संजय शर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में गांव के गुलजार अली और उसके परिजनों पर प्रदीप उर्फ रवि को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने, उसका नाम बदलने और एक मुस्लिम युवती से निकाह कराने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा, मामले की जानकारी लेने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच करने तथा उमरदीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गय...