Shamli News: धनतेरस पर एसपी ने बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। धनतेरस पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को एसपी एनपी सिंह ने शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया। गत शुक्रवार देर रात को धनतेरस पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसपी एनपी सिंह ने कोतवाली शामली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से बातचीत की और त्योहार के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.