Shamli News: द्वितीय सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: नगर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही नगर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सूरज कुंड समेत अन्य शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालु हाथों में गंगाजल और पूजा सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सूरज कुंड सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: प्राचीन बूढ़ा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब भक्तों ने दूध, गंगाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.