शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित श्री सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की महिमा और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के प्राकट्य से जुड़े प्रसंगों का श्रवण किया। कथा व्यास बृजमोहन सेमवाल ने शिव महापुराण में वर्णित भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों और ज्योतिर्लिंगों की महत्ता का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का संदेश दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को दिया प्रेम, समर्पण और अहंकार त्याग का संदेशकथा का महत्व कथा व्यास ने कहा कि शिव महापुराण की कोटिरुद्र संहिता में भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्...