शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: जनपद के विभिन्न गांवों और ब्लॉकों में जल निगम की पानी की टंकियों पर तैनात ऑपरेटरों ने करीब दो साल से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है। ऑपरेटरों ने अधिकारियों से लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं के बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम की पानी की टंकियों के संचालन के लिए ऑपरेटर के रूप में चयनित किया गया था। आरोप है कि जल निगम और संबंधित लक्ष्मी कंपनी की ओर से उन्हें 25 फरवरी 2024 से अगस्त 2026 तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। करीब दो वर्ष से भुगतान नहीं होने के कारण ऑपरेटरों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ऑपरेटरों का आरोप है कि मानदेय के संबंध में संबंधित कंपनी के अधिकारियों से कई बा...