Shamli News: दो युवकों की मौत के मामले में पिकअप चालक पर मुकदमा
शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कैराना। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो पलटने से हुई दो युवकों की मौत के मामले में पिकअप चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिकअप चालक पर पीछे से टक्कर मारने का आरोप है। हरियाणा के पानीपत जिले बापौली थाना क्षेत्र के गांव शहरमालपुर निवासी विकास दुहन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 21 अक्टूबर को उसके ताऊ का बेटा संदीप कुमार अपने साथी अंकित, मेजर निवासी रसालापुर, आतिश निवासी संजोली और एक अन्य युवक के साथ स्कॉर्पियो से पानीपत से रुड़की जा रहा था। कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में संदीप कुमार और अंकित की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.