Shamli News: दो मेडिकल स्टोर और झोलाछाप चिकित्सक का क्लीनिक सील
शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: झिंझाना। बिडौली बस स्टैंड पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो मेडिकल स्टोर और बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई से कस्बे के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों और झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मची रही। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोर पर चिकित्सकीय प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने अली मेडिकल और सुहेल मेडिकल स्टोर की जांच की। इसके अलावा मोहल्ला कपाड़ियान में बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक पर भी कार्रवाई की गई। तीनों स्थानों पर सील लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.