शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: एक युवक ने दो भाइयों पर बच्चे को भेजकर जादू-टोने से जुड़ी सामग्री रखवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला बिसातियान निवासी मुदस्सिर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके घर में पिछले कुछ समय से ऐसी सामग्री मिल रही थी, जिसे वह जादू-टोने से संबंधित मानता है। इससे परेशान होकर उसने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, पांच अगस्त को शाम करीब सवा चार बजे एक बच्चा उसके घर में आया और वहां कुछ सामान रखकर चला गया। कैमरे की फुटेज देखने के बाद उसने बच्चे से इस संबंध में पूछताछ की। आरोप है कि करीब सात वर्षीय बच्चे ने पूछताछ में बताया कि मोहल्ले के दो भाई उसे सामान देकर घर में रखने के लिए भेजते हैं। जब उसने दोनों भाइयों से बातचीत की तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की और...