Shamli News: दो दिवसीय जूनियर एथलेटिक्स का समापन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। क्षेत्र के होली चाइल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय बालक-बालिका इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के ट्रायल आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर होली चाइल्ड इंटर कॉलेज, लपराना के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर और आजाद चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर मेहनत करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.