शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: शामली। जनपद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते गोभी, उड़द, पालक और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और लगातार नमी बने रहने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। तैयार फसलों को नुकसान होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता खड़ी हो गई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। रातभर बारिश होने से सडकों और किसानों के खेतों में पानी भर गया था।बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Sambhal News: संभल में अर्नब चक्रवर्ती तूफान का असर, बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता सुबह के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा...