Shamli News: दो जिलो की सीमा पर हादसों को न्यौता दे रहा सूखा पेड़
शामली, जुलाई 20 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। शामली और मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर स्थित कादरगढ़ गांव के निकट थाना भवन-चरथावल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सड़क किनारे खड़ा एक टूटा सूखा पेड़ यहाँ कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। हैरान करने वाली बात यह है कि करीब एक माह पूर्व इसी मार्ग पर एक पेड़ गिरने से सात वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लेकिन इस बड़े हादसे के बाद भी संबंधित विभाग कुंभकरणी नींद से जागने को तैयार नहीं है। थाना भवन चरथावल मार्ग गांव कादरगढ़ के निकट खड़ा यह पेड़ आधा टूटा व पूरी तरह से सूख चुका है और इसका आधा हिस्सा मुख्य सड़क के बीचों-बीच झुक गया है। इस व्यस्त मार्ग पर दिन-रात बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे बड़े वाहनों का भारी आवागमन रहता है। पेड़ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.