शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: शामली। कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पाल राणा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन, कृतित्व और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अनीता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 24 हजार श्लोकों में रामायण की रचना कर समाज को सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: द गोल्ड पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई, बच्चों को बताए उनके जीवन के आदर्श उनकी रचना आज भी लोगों को आद...