Shamli News: देर रात आई तेज आंधी से बिजली गुल, सड़कों पर गिरे पेड़
शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: शहर में शनिवार देर रात अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी चली। करीब नौ बजे आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के कारण कई लोगों की छतों पर रखा सामान उड़ गया, जबकि शहर की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। रातभर बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी के कारण सड़कों पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। आंधी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से घरेलू कामकाज में भी बाधा आई। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवाओं के चलने से हाईवों पर लगे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.