Shamli News: दुर्गा चतुर्दशी पर दुर्गा देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: दुर्गा चतुर्दशी के अवसर पर जलालाबाद स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। शाम के समय आयोजित मंगला आरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर हलवा-पूरी और इलायची दाना का प्रसाद अर्पित किया। भक्तों ने नारियल, छत्र और चुनरी चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रातः मुख्य पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ मां की प्रतिमा को स्नान कराया और लौंग-इलायची का भोग लगाया। मंदिर परिसर में पंडित अभिषेक शास्त्री के निर्देशन में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें उपेंद्र गर्ग, आदेश गर्ग, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.