शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: कांधला। रेलवे रोड स्थित दूध-दही की दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग और कब्जे के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। रेलवे रोड निवासी विनय बालियान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूर्वी यमुना नहर के पास उसकी दूध-दही की दुकान है। बृहस्पतिवार को वह काम समाप्त कर घर चला गया था, जबकि उसका सहयोगी मोहित शर्मा दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान जाहिद, नूरुद्दीन और गुलजार समेत 25-30 महिला-पुरुष दुकान में घुस आए और मोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि हमलावरों ने मोहित के गले में फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया तथा सिर पर तमंचे की बट से वार किया। जान...