Shamli News: दुकान पर पहुंचकर दी धमकी, केस दर्ज
शामली, जुलाई 9 -- Shamli News: कैराना। नगर के मोहल्ला बेगमपुरा नवीन नगर निवासी सलीम अहमद ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो भाई मारूफ व मती उसकी दुकान पर पहुंचे और उनके नाबालिग पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत 29 जून को पुलिस से की गई थी। आरोप है कि अगले दिन दोनों आरोपियों के भाई सेफुल्ला व वसीउल्ला ने भी समझौता न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से पुलिस को फर्जी समझौता पत्र उपलब्ध कराया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.