शामली, अक्टूबर 5 -- Shamli News: शामली। शहर के प्रसिद्ध हनुमान टीला हनुमान धाम पर 57वें रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल और समाजसेवी मानस संगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने अतिथियों का स्वागत किया। चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत है। उनके जीवन से सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे मोबाइल के अधिक नजदीक होते जा रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर उनका उचित मार्गदर्शन करें। यह भी पढ़ें- Shamli News: माता की भेंट और भजनों के साथ 57वीं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ समाजसेवी मानस सं...