शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। दीपावली का पर्व अभी आया भी नहीं है, लेकिन इससे पहले ही एनसीआर क्षेत्र शामली की आबोहवा प्रदूषित होने लगी है। आसमान में फैले प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी है। एक्यूआई बढ़कर 251 पर पहुंच गया है। इसके चलते हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह से ही आसमान में धुंध और प्रदूषण की परत छाई रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह शहर में वातावरण धुंधला दिखाई दिया। आसमान में धुएं और धूल के कणों के फैलने से लोगों को सांस लेने में असहजता महसूस हुई। यह भी पढ़ें- Hapur News: दीवाली: रेड जोन में पहुंचा हापुड़, 310 एक्यूआई वहीं कई लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत भी की। दीपावली के नजदीक आते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लो...