शामली, नवम्बर 9 -- Shamli News: शामली। दीपावली के पर्व पर इस बार जिले के व्यापारियों के घर जमकर धनवर्षा हुई। त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ने से कारोबार ने रफ्तार पकड़ी। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारिक संगठनों के अनुमान के अनुसार इस बार जनपद में त्योहारी सीजन के दौरान करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। कारोबार में तेजी आने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दीपावली से पहले ही बाजारों में खरीदारी का दौर शुरू हो गया था, जो पर्व के दिन तक जारी रहा। रविवार को दीपावली के दिन भी देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Shamli News: जिलेभर में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई दीपावली लोगों ने बर्तन, ज्वैलरी, चांदी के सिक्के, चांदी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाएं, टीवी,...