शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: कैराना। स्वामी विवेकानंद पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन करते हुए कक्षाओं को आकर्षक रूप दिया। छात्र-छात्राओं ने रंगीन सजावटी सामग्री, मनमोहक कलाकृतियों और दीपावली से जुड़ी वस्तुओं के माध्यम से कक्षाओं को सुंदर ढंग से सजाया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की कक्षाओं ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा पांच ने द्वितीय और कक्षा 10 बी ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीएवी में रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य...