शामली, नवम्बर 4 -- Shamli News: दीपावली के त्योहार पर नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। शासन की ओर से जारी नए आदेश के बाद पालिका में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन निर्धारित नई दरों के अनुसार बढा दिया गया। बढ़े हुए वेतन का भुगतान अगले माह एरियर के साथ किया जाएगा। इस निर्णय से पालिका कर्मचारियों में खुशी की लहर है। चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2 सितंबर 2026 को आउटसोर्सिंग और ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया था। इसके तहत कर्मचारियों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वार्ता बेअसर, सड़क पर उतरे सफाईकर्मी श्रेणी के अनुसार ही उन्हें पारिश्रमिक और अन्य सुविधाएं...