शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। क्षेत्र के बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को पिछले पांच महीनों से पेंशन न मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ एक ओर दिव्यांग और विधवा पेंशन लाभार्थियों के खातों में पेंशन की राशि पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग पेंशनभोगी आज भी अपनी पेंशन के इंतजार में सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हसनपुर लुहारी आसपास के ग्रामीण इलाकों से हर रोज दर्जनों बुजुर्ग पेंशन की आस में हसनपुर लुहारी बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। ​बैंक परिसर के बाहर खड़ी बुजुर्ग महिलाओं ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बुढ़ापे में यह पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है। हमें इस उम्र में छोटी-मोटी बीमारियों के लिए दवाइयाँ खरीदनी होती हैं। हम इसी पेंशन के भरो...