शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल में एक दिव्यांग युवक के साथ कथित अभद्र व्यवहार का विरोध करना उसकी मां को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण कस्बे के मोहल्ला खेल में दिव्यांग युवक पर मिट्टी फेंकने का विरोध करने पर उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला खेल निवासी गय्यूर का दिव्यांग पुत्र छोटू अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने उसके ऊपर मिट्टी फेंक दी। जब छोटू की मां फिदा ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं, महिल...