शामली, अक्टूबर 21 -- Shamli News: कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को कांधला क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो वास्तव में कहां का है और क्या प्रतियोगिता का आयोजन कांधला क्षेत्र में ही हुआ था, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हिंदुस्तान समाचार पत्र इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।वीडियो को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में प्रतियोगिता के आयोजन स्थल और परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे र...