शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर शनिवार को शामली में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वालों पर नजर रखने के लिए रेलवे स्टेशन से लेकर प्रमुख बॉर्डर और टोल प्लाजा तक पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कई नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त करते रहे। यहां पहुंचे युवाओं से पूछताछ कर उन्हें वापस भेजा गया। उधर, दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रद्द रहने से आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। भाकियू ने सीजेपी के समर्थन में कलक्ट्रेट में धरना दिया।सड़क मार्ग से सफर करने वालों को भी बसों की सीमित उपलब्धता के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Fari...