Shamli News: दादा-दादी के रैंप वॉक और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा
शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: शहर के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में दादा-दादी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दादा-दादी एवं अभिभावकों ने भाग लिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं दादा-दादी ने रैंप वॉक कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी एनपी सिंह रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव साझा किए और जीवन से जुड़े कई ज्ञानवर्धक प्रसंग सुनाए। उनका संबोधन बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणादायी रहा। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परिवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अपने बुजुर्गों का सम्मान करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या अंजली दुबे ने कहा कि परिवार ही बच्चों के संस्कार और व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.