Shamli News: दसवीं फेल कर रहा था मरीजों का इलाज, टीम को देखकर भागा
शामली, अक्टूबर 28 -- Shamli News: शामली। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों पर छापेमारी की। जांच के दौरान एक अस्पताल में दसवीं फेल युवक डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों की जांच और उपचार करता मिला। वहीं, दूसरे अस्पताल में संचालक डिग्री और रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कर उपचार देने और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर विभाग ने संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना के निर्देश पर सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने सबसे पहले मोहल्ला कलंदरशाह स्थित विहान हॉस्पिटल पर छापा मारा। टीम को वहां कुछ युवक बिना डिग्री के मरीजों को उपचार देते और इंजेक्शन लगाते मिले। जांच के दौरान डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा एक युवक मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.