शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बा में श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व का आज श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। पर्व के दसवें एवं अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का विशेष पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव की पूजा-अर्चना कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म मनुष्य को इंद्रियों पर नियंत्रण, संयम, सदाचार एवं आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। यह धर्म व्यक्ति को सांसारिक विषय-वासनाओं से दूर रहकर आत्मचिंतन एवं आध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रद्धालुओं ने संयमित एवं पवित्र जीवन जीने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण महापर्व के दसवें दिन हुई उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना दशल...