शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: दथेडा स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। इस अवसर पर हरियाणा के डेरा बजिददा से पहुंचे बाबा चरणनाथ जी ने श्रद्धालुओं को भगवान शंकर और गुरु गोरखनाथ की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।प्रवचन के बाद मंदिर परिसर में ...