शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव दथैड़ा में 17 अगस्त की रात बंद मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चोरी के दौरान मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले में मकान मालकिन रेखा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। चौसाना चौकी पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र विजय और अरुण पुत्र जसबीर, निवासी दथैड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो कारतूस 315 बोर, चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 1800 रुपये, चोरी किया गया बैटरा और मोटर बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। विवे...