Shamli News: थाना भवन कृषि मंडी में सड़ती सब्जियों के ढेर, फैली दुर्गंध
शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: थानाभवन। कृषि मंडी समिति थानाभवन में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। प्रतिदिन सुबह लगने वाली सब्जी मंडी में बिक्री के बाद बची हुई खराब व सड़ी-गली सब्जियां आढ़ती और दुकानदार मंडी परिसर में ही छोड़ रहे हैं। समय पर उठान नहीं होने के कारण मंडी में कई स्थानों पर सब्जियों के ढेर लग गए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और किसानों, व्यापारियों तथा खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर की साफ-सफाई कराना मंडी समिति की जिम्मेदारी है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है। उनका आरोप है कि मंडी में सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी भी नजर नहीं आती, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं।
समिति सचिव का बयान इस संबंध में मंडी समिति के सचिव अनुराग द्विवेदी ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.