शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: शामली। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी पर अवैध धंधों को संरक्षण देने के एवज में हर माह तीन से चार लाख रुपये लेने और इसके बाद भी परेशान करने संबंधी आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई पोस्ट की जांच में आरोप गलत पाए गए। पुलिस के अनुसार पोस्ट में भ्रामक एवं झूठी जानकारी प्रसारित कर पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गढ़ीपुख्ता कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान निवासी बिलाल पुत्र बशीर ने एक अक्तूबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 29 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों ने उसके और उसके दोस्त सलीम पुत्र वसीम निवासी मोहल्ला रैदासपुरी, गढ़ीपुख्ता के नाम और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर भ्रामक एवं झूठी ...