शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में बेसहारा गोवंश का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान हर वक्त जोखिम में बनी रहती है। खासकर शाम ढलते ही और रात के समय स्थिति बेहद भयावह हो जाती है, जब ये बेसहारा गोवंश और अन्य पशु दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत कस्बे की मुख्य सड़कों के बीचों-बीच आकर बैठ जाते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को सड़क पर बैठे ये पशु दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन भीषण सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है। नागरिक अनमोल गोयल ने बताया कि कई वाहन चालक इन बेसहारा गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से चुटैल हो चुके हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय तो जैसे-तैसे निकल जाता है, लेकिन रात के वक्त हाईवे पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है。

प्रशासन की अनदेखी रजनीश...