Shamli News: थानाभवन में युवक को घर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी
शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: थानाभवन। कस्बे में मंगलवार दोपहर एक युवक को उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कस्बा निवासी प्रमोद कश्यप ने थानाभवन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर पांच अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे। सभी युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। आरोप है कि युवकों ने घर के बाहर गाली-गलौज की और उनके बेटे के हाल ही में जमानत पर बाहर आने का जिक्र करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : कार सवार युवक पर हमले की कोशिश, तीन नामजद समेत पांच पर मुकदमा इसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.