शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन नगर क्षेत्र में प्रातः के समय दिन निकलते ही अचानक आसमान में काले बादल छा जाने से अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई फसलों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। तेज बारिश के चलते नगर के निचले कई स्थानों में जल भराव हो गया। जिससे नागरिकों के घरों में जल भराव होने से नागरिक को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतर जल भराव से परेशान निचले स्थान के आसपास पूर्व में तालाब हुआ करते थे अतः नगर के पानी को इन हीं तालाबों में संचित किया जाता था जिनके बंद हो जाने से अब जल भराव की स्थिति बन चली है। थानाभवन नगर में गुरुवार को हुई तेज बारिश से नगर के कई मोहल्लों और कालोनियों में जल निकासी की तालाब समाप्त होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ र...